फोटो-
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-36 में दिशासूचक बोर्ड गायब और जर्जर होने से स्थानीय निवासियों व बाहर से आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से कई बोर्ड टूटे हुए हैं या पूरी तरह हट चुके हैं, लेकिन अब तक उनकी मरम्मत या नए बोर्ड लगाने का काम नहीं हुआ है। निवासियों का कहना है कि संकेतक बोर्ड नहीं होने से नए लोगों को सही रास्ता खोजने में दिक्कत होती है। कई वाहन चालक गलत मार्ग पर पहुंच जाते हैं, जिससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी होती है। रात के समय समस्या और गंभीर हो जाती है। सेक्टर अध्यक्ष डॉ. अजय भाटी ने बताया कि सेक्टर का मानचित्र और अंदर लगे दिशासूचक बोर्ड जर्जर हालत में हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।