फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टक्कर मारने वाले के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। जेवर थाना क्षेत्र में बाइक से घर जा रहे युवक को टक्कर मारने वाले वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने 20 दिन बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़ित के भाई योगेश कुमार ने बताया कि उनका छोटा भाई ललित कुमार नोएडा में एक कंपनी में नौकरी करता है। 31 जुलाई को ड्यूटी के बाद अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र स्थित अपने गांव आ रहा था। तभी रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद घायल को खुर्जा के एक क्लीनिक में ले जाया गया, जहां से ग्रेटर नोएडा के कांशीराम हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया था। जहां पर अभी भी घायल का उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें