नोएडा। सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के बरौला गांव से 17 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। गली नंबर-17 निवासी सतेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद उन्होंने सेक्टर-49 थाना में शिकायत दी।परिजनों के मुताबिक, लापता किशोरी की उम्र 17 वर्ष और कद करीब साढ़े पांच फीट है। वह भूरे रंग की टी-शर्ट, जींस और चप्पल पहने हुए थी। थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है। ब्यूरो