फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बेतरतीब ढंग से सड़कों पर दौड़ाए वाहन, 3641 चालकों के डीएल पर लटकी तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
-फोटो
विज्ञापन



तीन महीने के लिए किया गया ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों की अनदेखी करना वाहन चालकों को भारी पड़ गया। बीते पांच साल में परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 3600 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए हैं। इनमें बेतरतीब तरीके से वाहन चलाने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने और सड़क सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले चालक शामिल हैं। कार्रवाई के तहत इनके ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने के लिए निलंबित किए गए।
परिवहन विभाग की ओर से लगातार यातायात नियमों का पालन करने के लिए वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी जारी है। अधिकारियों के मुताबिक वाहन चलाते समय नियमों का उल्लंघन करने पर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। गंभीर मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस को तीन महीने के लिए निलंबित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमित कार्रवाई की जाती है। ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण के संग चालकोंं को यातायात नियमों के पालन के लिए भी जागरूक किया जाता है। - डॉ. उदित नारायण पांडेय, एआरटीओ प्रवर्तन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें