फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: स्कूटी सवार महिला पुलिसकर्मी को कार ने मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-37 अंडरपास के समीप शनिवार सुबह सड़क हादसे में महिला पुलिसकर्मी घायल हो गईं। पुलिस के अनुसार घायल महिला पुलिसकर्मी की पहचान अनिता के रूप में हुई है। वह सेक्टर-108 स्थित पुलिस विभाग के शिकायत प्रकोष्ठ में तैनात हैं। 15 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे वह स्कूटी से सेक्टर-37 अंडरपास के पास से गुजर रही थीं। इसी दौरान तेज गति से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। आसपास मौजूद लोगों ने महिला पुलिसकर्मी को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उनके हाथ की एक उंगली में फ्रैक्चर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोट की जानकारी मिली। कोतवाली प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि सेक्टर-39 थाना पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें