फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: न्यायालय के आदेश पर 5 महीने बाद प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर। देवटा गांव निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने वीआईपी ड्यूटी में होने की बात कहकर प्राथमिकी दर्ज नहीं की। पीड़ित ने न्यायालय में कार्रवाई की गुहार लगाई। बुधवार को करीब 5 माह बाद पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर गांव के ही आरोपी पुनीत और कार्तिक पर केस दर्ज किया है।पीड़ित रवि ने शिकायत में कहा है कि 26 मार्च को उसका बेटा निशांत गांव में ही एक दुकान से घरेलू सामान लेने गया था। गांव के पुनीत और कार्तिक रास्ते में पहले से ही हाथ में रॉड व लोहे का पंच लेकर खड़े थे। बेटे के दुकान से लौटते वक्त दोनों ने उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। उसके सिर में 6 टांके आये थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें