फोटो
नोएडा। सड़क निर्माण व रिसर्फेसिंग में बिटुमिन की मंहगाई का हवाला देकर नोएडा प्राधिकरण में काम करने वाले ठेकेदारों ने सांसद डॉ. महेश शर्मा और प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश को ज्ञापन दिया। बताया है कि ईरान व अमेरिका-इजराइल के बीच युद्ध चलने के कारण बिटुमिन की आपूर्ति प्रभावित हुई है। जिससे रेट महंगे हो गए हैं। ठेकेदारों ने कहा कि हमारे अधिकांश कार्य पुरानी दरों पर आवंटित हैं। वर्तमान दरों पर सामग्री खरीदकर काम करने से नुकसान हो रहा है। बिटुमिन की आपूर्ति भी समय पर नहीं हो रही है। मांग रखी है कि बिटुमिन की वर्तमान बाजार दरों के हिसाब से अनुबंध दरों का पुनरीक्षण किया जाए।