फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शराब के ओवरडोज से माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के रूपवास बाईपास स्थित एक ढाबे के समीप कार से चालक का शव बरामद किया गया। सूचना पाकर पुलिस व परिजन माैके पर पहुंचे। कार्रवाई नहीं करने का आग्रह कर अंतिम संस्कार के लिए परिजन शव ले गए। मूल रूप से एटा के निवासी विकास दुबे रेलवे रोड पर पायल सिनेमा के पीछे परिवार के साथ रहते थे। वह कैब में चलाते थे। सोमवार की देर शाम उन्होंने ढाबे पर कार खड़ी की और काफी शराब पी ली। इसके बाद नशे में कार में ही लेट गए। रात्रि में करीब 10 बजे तक जब कार से बाहर नहीं निकले तो घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के आने पर वह मृत अवस्था में पड़े मिले। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा का कहना है कि प्राकृतिक मौत है। परिजनों ने कार्रवाई नहीं करने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें