नोएडा। सेक्टर-30 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में बुधवार को माइलस्टोन कार्यक्रम हुआ। इसमें कक्षा 8 से 12 तक के लगभग 275 छात्रों को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया। लगातार 6 वर्षों तक शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर 92 मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल और अन्य छात्रों को स्कॉलर ब्लेजर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डेनमार्क इंडो एक्सचेंज प्रोग्राम के अंतर्गत डेनमार्क से आए 24 छात्र-छात्राओं और अध्यापिकाओं के दल ने भारतीय संस्कृति, शिक्षा व्यवस्था व पद्धति को जाना व समझा। इस मौके पर डीपीएस सोसायटी चेयरमैन बीके चतुर्वेदी, विभा चतुर्वेदी, प्रो. सुदिप्ता घोष, प्रधानाचार्य कामिनी भसीन आदि मौजूद रहीं।