नोएडा (संवाद)। सेक्टर-80 स्थित स्टार क्रिकेट ग्राउंड ए डिविजन में स्टार वीकडेज सीजन 6 का लीग मैच खेला गया। मंगलवार को हुए मुकाबले में कोर क्रिकेटर्स टीम ने जीत हासिल की। पहली पारी में कोर क्रिकेटर्स ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 202 रन बनाए। कोर क्रिकेटर्स टीम ने यह मैच 10 रन से जीत लिया। सचिन 84 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच बने, वहीं रोय ने चार विकेट गिराकर बेस्ट बॉलर का खिताब जीता।