जहांगीरपुर (संवाद)। जहांगीरपुर बस स्टैंड स्थित भगवती फर्नीचर के पास 23 अगस्त को बीएसएनएल सिम कार्ड कैंप लगाया जाएगा। कैंप सुबह 10 बजे से शुरू होगा। भाजपा जिला मंत्री एवं नोएडा दूरसंचार विभाग सलाहकार समिति के सदस्य चंद्रमणि भारद्वाज की पहल पर आयोजित कैंप में लोगों को बीएसएनएल की सेवाओं की जानकारी दी जाएगी। चंद्रमणि भारद्वाज ने बताया कि 4जी सेवाओं के विस्तार के बाद बीएसएनएल के नेटवर्क और डेटा सेवाओं में सुधार हुआ है।