ग्रेटर नोएडा। नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड ने यातायात पुलिस के साथ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक किया। साथ ही जूट का बैग देकर पर्यावरण को बचाने का संदेश भी दिया। एक सप्ताह के कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग जगह पर सड़क सुरक्षा पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने बताया कि 11 से 17 जनवरी के बीच सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। ब्यूरो