पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी के पुत्र आशीष भाटी का डेंगू से निधन हो गया। आशीष भाटी नोएडा प्राधिकरण में एजीएम और पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी के पुत्र थे। आशीष भाटी के निधन से नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारियों और क्षेत्रीय लोगों में शोक की लहर है।
नोएडा प्राधिकरण के संस्थागत विभाग में एजीएम (असिस्टेंट जनरल मैनेजर) पद पर कार्यरत आशीष भाटी का मंगलवार को निधन हो गया। आशीष भाटी पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी के पुत्र थे। बताया जा रहा है कि आशीष भाटी पिछले कई दिनों से डेंगू से पीड़ित थे और दिल्ली के सरिता विहार स्थित अपोलो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार, डेंगू के चलते उनकी स्थिति लगातार बिगड़ती गई और मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर की वजह से उनका निधन हो गया। वह नोएडा के सेक्टर-61 में रहते थे।
आशीष भाटी के निधन से नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारियों और क्षेत्रीय लोगों में शोक की लहर है। परिजनों ने बताया कि डेंगू की शुरुआती लक्षणों के बाद उन्हें तुरंत अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो सका।