फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की लगाई गुहार

Tue, 30 Sep 2025 01:55 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव गिलोंदपुर में एक साल पहले दर्ज हुए हत्या के मुकदमे में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पीड़ित ने डीआईजी अलीगढ़ से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पंजाबी सिंह निवासी गांव गिलोंदपुर का कहना है कि करीब 30 साल पहले उनके पिता बुद्ध सिंह की हत्या करके उनके शव को उनके दो भाई प्रदीप और मुकेश ने एक ग्रामीण के साथ मिलकर जमीन में दफना दिया गया था। शिकायत के बाद पिछले वर्ष 26 सितंबर को उनके बताए गए स्थान पर घर में खोदाई की गई तो नर कंकाल बरामद हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस ने नर कंकाल का पोस्टमार्टम कराया और इसकी पहचान के लिए पंजाबी सिंह के डीएनए का नमूना लिया था। पंजाबी सिंह का कहना है कि पुलिस ने उन्हें बताया है कि डीएनए मैच नहीं हुआ है। पंजाबी सिंह ने डीआईजी अलीगढ़ को शिकायत देकर कहा है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने अभी तक उनके दोनों भाइयों की गिरफ्तारी नहीं की है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और उन्हें आए-दिन जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सीओ सादाबाद अमित पाठक का कहना है कि मामले की विवेचना चल रही है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें