फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेनो: टोल पर जाम में फंसी एंबुलेंस, सायरन बजाती रहीं, करीब आधे घंटे तक नहीं मिला रास्ता; मरीज परेशान

Sat, 22 Aug 2026 06:57 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा के लुहारली टोल प्लाजा पर शनिवार को करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जाम में मरीजों को लेकर जा रहीं दो एंबुलेंस करीब आधे घंटे तक फंसी रहीं। सायरन बजाने के बावजूद तत्काल रास्ता नहीं मिलने से मरीजों को परेशानी हुई।
Register For Event
विज्ञापन
लुहारली टोल पर जाम में फंसी एंबुलेंस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा जीटी रोड पर दादरी और सिकंदराबाद के बीच स्थित लुहारली टोल प्लाजा पर शनिवार को दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। दोपहर करीब एक बजे टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम के चलते करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की लाइन पहुंच गई। इस दौरान दादरी से सिकंदराबाद की ओर जा रही दो एंबुलेंस भी जाम में फंस गईं। दोनों एंबुलेंस में मरीज मौजूद थे। चालकों ने सायरन बजाकर रास्ता देने की अपील की, लेकिन इसके बावजूद टोल कर्मचारियों की ओर से एंबुलेंस को तत्काल निकालने की कोई व्यवस्था नहीं की गई।
विज्ञापन




टोल प्लाजा के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। टोल पार करने में लोगों को करीब आधा घंटा तक लग रहा था। जाम में फंसी दोनों एंबुलेंस के चालकों ने सायरन बजाकर रास्ता मांगा, लेकिन उन्हें भी अन्य वाहनों के बीच से निकलने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद अन्य वाहन चालकों ने अपनी गाड़ियां किनारे कर एंबुलेंस को रास्ता देने का प्रयास किया। हालांकि, जाम अधिक होने के कारण एंबुलेंस करीब आधे घंटे तक फंसी रहीं। इससे मरीजों और उनके साथ मौजूद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों का आरोप है कि टोल पर जाम की स्थिति बनने के बावजूद कर्मचारियों की ओर से यातायात को सुचारु करने के लिए समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें