फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डोंगगुक विवि का प्रतिनिधिमंडल आज करेगा दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। अंतरराष्ट्रीय अकादमिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए दक्षिण कोरिया के सियोल स्थित डोंगगुक विश्वविद्यालय का उच्चस्तरीय शैक्षणिक और बौद्ध प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) का दौरा करेगा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विवि के अध्यक्ष प्रो. जैवूंग युन करेंगे। इसमें वरिष्ठ प्रशासक, प्रख्यात प्रोफेसर, बौद्ध विद्वान तथा अंतरराष्ट्रीय संबंध कार्यालय और प्रेसिडेंट कार्यालय के अधिकारी शामिल होंगे। इस शैक्षणिक दौरे का उद्देश्य भारत और दक्षिण कोरिया के बीच बौद्ध अध्ययन, उच्च शिक्षा में आदान-प्रदान, शोध सहयोग, सांस्कृतिक कूटनीति और अकादमिक गतिशीलता के क्षेत्रों में संस्थागत सहयोग को सुदृढ़ करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें