फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किशोर को उठाकर जमीन पर पटका, मां को भी पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
- दनकाैर के पीरवाल मोहल्ले में हुई घटना
विज्ञापन

दनकौर। कस्बे में एक किशोर को रंजिश चलते पड़ोस के एक दबंग ने उठाकर जमीन पर पटक दिया। घटना में किशोर घायल हो गया। किशोर का पास के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस दौरान बीच बचाव करने पहुंची उसकी मां के साथ भी आरोपी ने मारपीट की। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित पक्ष ने बुधवार को आरोपी पक्ष के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

पीरवाला मोहल्ला निवासी रिजवान ने बताया कि उसका 13 वर्षीय बेटा किसी काम से मंगलवार की देर शाम एक मोबाइल की दुकान पर गया था। जहां उनके पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति हाथ में डंडा लेकर वहां पहुंचा। जिसने रंजिश के चलते उनके बेटे के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उनके बेटे को गर्दन से उठाकर जमीन पर पटक दिया। जिससे उसको चोट भी आई है। बाद में आसपास के लोगों ने आरोपी के चंगुल से बेटे को बचाया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। जिसके बाद पीड़ित बच्चे को बचाने पहुंची उसकी मां के साथ भी आरोपी ने मारपीट की। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें