फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी पनीर मिट्टी में मिलाया: होली से पहले जेवर में खाद्य विभाग का एक्शन, बुलडोजर से 650 KG माल नष्ट कराया

Fri, 27 Feb 2026 08:42 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में होली के त्योहार को देखते हुए खाद्य विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। जेवर टोल प्लाजा पर एक बड़ी कार्रवाई की गई।
Register For Event
विज्ञापन
650 किलो मिलावटी पनीर नष्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी होली पर्व को देखते हुए जिले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार देर रात यमुना एक्सप्रेस-वे स्थित जेवर टोल प्लाजा पर बड़ी कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओपी सिंह एवं रविंद्र नाथ वर्मा की टीम ने पुलिस के सहयोग से आगरा के पूठपुरा उजावली फतेहाबाद स्थित होरी लाल की डेयरी से दिल्ली के पहाड़गंज स्थित शुद्ध गढ़वाल डेयरी को सप्लाई के लिए ले जाए जा रहे वाहन संख्या (यूपी 83 डीटी 1138) को रोका। 

जांच के दौरान पनीर का स्वाद कसैला पाया गया। भंडारण की स्थिति भी अस्वास्थ्यकर मिली। प्रथम दृष्टया मिलावट की आशंका पर एक नमूना संग्रहित कर लगभग 650 किलोग्राम पनीर मौके पर ही नष्ट कराया गया। 
विज्ञापन


इसी क्रम में टप्पल रोड जेवर स्थित गणपत ट्रेडर्स से सरसों के तेल का एक नमूना लिया गया। गिझोड़ सेक्टर-53 स्थित बीकेएस ट्रेडर्स से नमकीन और दादरी स्थित सुगन एग्रो फूड्स से भी सरसों तेल का एक-एक नमूना जांच के लिए है। कुल चार नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए हैं। होली के मद्देनजर यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें