फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: निर्जला एकादशी का व्रत कल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में बृहस्पतिवार को निर्जला एकादशी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर दिल्ली के प्रमुख मंदिरों में भक्त भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना कर निर्जला व्रत रखेंगे। ज्योतिषाचार्य राजदीप पंडित के अनुसार, हिंदू पंचांग के मुताबिक, ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की निर्जला एकादशी 25 जून को पड़ रही है। इस दिन गायत्री जयंती का भी विशेष महत्व है। उन्होंने बताया कि एकादशी तिथि दोपहर 2:39 बजे तक रहेगी, जिसके बाद द्वादशी तिथि आरंभ होगी। पंचांग के अनुसार इस दिन कई शुभ योगों का संयोग भी है। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि दोपहर 1:00 से 2:30 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस दौरान किसी भी नए या शुभ कार्य की शुरुआत करने से बचना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें