फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजेपी के 'तिरंगा मार्च' पर संकट: आज और कल बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क, एनडीएमसी प्रशासन का फैसला

Fri, 16 Oct 2026 01:25 AM IST
Akash Dubey पीटीआई, दिल्ली

सार

कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क 16-17 अक्तूबर को प्रशासनिक कारणों से बंद रहेगा। यह फैसला कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 16 अक्तूबर को तिरंगा मार्च के आह्वान के बाद लिया गया।
Register For Event
विज्ञापन
अभिजीत दिपके - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कनॉट प्लेस (सीपी) का सेंट्रल पार्क 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के मुताबिक प्रशासनिक कारणों के चलते यह फैसला लिया गया है। यह निर्णय कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के 16 अक्तूबर के लिए सेंट्रल पार्क पर प्रस्तावित तिरंगा मार्च (लहरा दो तिरंगा) से पहले आया है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

पुलिस ने कहा- इलाके में धारा-163 लागू
डीसीपी पीआरओ, नेहा यादव ने कहा, '16 अक्तूबर 2026 को सीजेपी ने जनता से अपील की है कि वे शाम पांच बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में इकट्ठा हो और अपने साथ तिरंगा झंडा लेकर आए। आम आदमी पार्टी ने भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने और बड़ी संख्या में वहां पहुंचने के लिए अपने कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम जनता से अपील की है। मौजूदा सुरक्षा और कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए कनॉट प्लेस और उसके आसपास के इलाकों में शांति और व्यवस्था बनाए रखने, लोगों की जान तथा सरकारी और निजी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश पहले से ही लागू है। एनडीएमसी ने भी दिल्ली पुलिस को पत्र लिखकर सूचित किया है कि प्रशासनिक कारणों से सेंट्रल पार्क 16 और 17 अक्तूबर को बंद रहेगा।'

अभिजीत दिपके ने 16 अक्तूबर के लिए की थी यह अपील
सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके ने सेंट्रल पार्क में तिरंगा फहराने के लिए लोगों से अपील की थी। उन्होंने 16 अक्तूबर के लिए यह आह्वान किया था। दिपके ने लोगों से आग्रह किया था कि वे शुक्रवार को सेंट्रल पार्क पहुंचें। वहां आकर राष्ट्रीय ध्वज फहराने में शामिल हों। अभिजीत दिपके ने एक्स पर वीडियो जारी कर कहा कि आशुतोष रांका और सौरव दास को सिर्फ तिरंगा लहराने के आरोप में जेल में डाला गया है। मैं सभी से अपील करता हूं कि जितने भी लोग तिरंगे से प्यार करते हैं 16 अक्तूबर शाम पांच बजे आप सब कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगे से साथ पहुंचे। वहां हम अपना तिरंगा लहराएंगे। हम वहां बता देंगे कि तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं है।
विज्ञापन

प्रदर्शन से पहले कनॉट प्लेस पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम 
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले कनॉट प्लेस और जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि अर्धसैनिक बलों की कई कंपनियां पहले ही राष्ट्रीय राजधानी में तैनात की जा चुकी हैं। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने शुक्रवार शाम पांच बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में ‘लहरा दो तिरंगा’ नाम से प्रदर्शन का आह्वान किया है।

एक पुलिस सूत्र ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिसकर्मियों को रणनीतिक स्थानों पर तैनात किया जाएगा। बैरिकेड लगाए जाएंगे और प्रदर्शनकारियों के साथ-साथ आम लोगों की आवाजाही को भी नियंत्रित किया जाएगा। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कनॉट प्लेस निर्धारित प्रदर्शन स्थल नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें