नई दिल्ली। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज के स्वास्थ्य एवं मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ की ओर से द्वारका कैंपस में खुशी और मानसिक स्वास्थ्य विषय पर संवादात्मक सत्र का आयोजन किया गया। इसमें भावनात्मक स्वास्थ्य, आत्मविश्वास, तनाव प्रबंधन और सकारात्मक सोच पर चर्चा हुई। कार्यक्रम की शुरुआत शांत संगीत में ध्यान लगाने से हुई । इसके माध्यम से प्रतिभागियों को तनाव से राहत पाने, स्वयं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। सत्र का संचालन पीस थेरेपिस्ट, वेलनेस कोच अर्चना साह अग्रवाल ने किया। संवाद