फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में बुलाकर पत्नी का कत्ल: छह महीने पहले हुई थी शादी, महिला के पेट और छाती में घोंपा चाकू, खुद भी खाया जहर

Thu, 03 Sep 2026 10:20 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली

सार

प्रिंस होटल में पति प्रकाश सिंह ने पत्नी शिवानी की चाकू से हत्या कर खुद भी जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की। शिवानी मृत, प्रकाश अस्पताल में भर्ती है।
Register For Event
विज्ञापन
पत्नी को मार डाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाहौरी गेट थाना क्षेत्र में स्थित प्रिंस होटल के कमरे में पति ने पत्नी की चाकू से हत्या कर खुद भी जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पति की पहचान राजस्थान के फोलदीपुर निवासी प्रकाश सिंह (27) और मृतक पत्नी की पहचान बिहार के समस्तीपुर निवासी शिवानी (26) के रूप में हुई है। प्रकाश को पुलिस ने एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस उसके होश में आने का इंतजार कर रही है। पुलिस दोनों के मोबाइल फोन जब्त कर कॉल, चैट और मैसेज की जांच कर हत्या की वजह पता लगाने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन

प्रकाश और शिवानी की शादी 6 महीने पहले हुई थी। दोनों एक महीने तक राजस्थान में साथ रहे, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। प्रकाश से मनमुटाव के चलते शिवानी दिल्ली चली आई और पुरानी दिल्ली में किराये का मकान लेकर रहने लगी। साथ ही ब्यूटी पार्लर में काम करने लगी।

दोनों के बीच झगड़े के बाद भी वीडियो कॉल पर बात हुआ करती थी। शिवानी से दिल्ली आकर मिलने के लिए प्रकाश लगातार उस पर दबाव बना रहा था। वह बुधवार को राजस्थान से दिल्ली पहुंचा। इसके बाद उसने शिवानी को कॉल कर होटल में बुलाया। पुलिस को आशंका है कि प्रकाश हत्या और खुदकुशी की साजिश रचकर ही दिल्ली आया था।

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त निहारिका भट्ट ने बताया कि दोनों बुधवार दोपहर 3.20 बजे होटल पहुंचे थे। इस दौरान थोड़ी देर बाद प्रकाश ने चाकू से हमला कर दिया। शिवानी के पेट और छाती में हमले के निशान मिले हैं। अगली सुबह कमरे से किसी प्रकार की हलचल नहीं होने पर होटल कर्मियों को शक हुआ और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस होटल पहुंची और कमरा खोला तो शिवानी खून से लथपथ मिली और प्रकाश बेहोश अवस्था में पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस ने दोनों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शिवानी को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सब्जी मंडी मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें