अगर आपके पास मतदाता पहचान पत्र है, मगर मतदाता सूची से नाम गायब है तो इसकी जानकारी चुनाव आयोग को दें। जांच के बाद ऐसे लोगों के नाम सूची में जोड़ने के लिए आयोग ने विशेष अभियान शुरू किया है।
विज्ञापन
इसके लिए दिल्ली चुनाव आयोग ने नया फॉर्म भी जारी किया है। इस फॉर्म में कुल नौ बिंदुओं पर सूचना मांगी गई है।
इसके अलावा अगर आपका पता बदल गया है लेकिन आपके पास मौजूद मतदाता पहचान पत्र कहीं और का पता दर्ज है तो वहां का पता भी उपलब्ध कराना होगा।
यह फॉर्म दिल्ली सीईओ की वेबसाइट www.ceodelhi.gov.in पर उपलब्ध है। फॉर्म को भरने के बाद नजदीकी मतदाता पहचान पत्र पंजीकरण केंद्र (वीईआरसी) पर जमा कराया जा सकता है।