फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पहुंचीं टिड्डियां, हाई अलर्ट, सरकार ने बुलाई आपात बैठक 

Sun, 28 Jun 2020 04:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली/गुरुग्राम

सार

  • सुबह गुरुग्राम में टिड्डियों कीा दस्तक के बाद दिल्ली सरकार ने तुरंत आपात बैठक बुलाई
  • दिल्ली के विकास मंत्री गोपाल राय ने एडवाइजरी जारी कर रसायन छिड़काव समेत सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए
  • साथ ही, तेज आवाज में डीजे या गाने बजाने, पटाखे फोड़ने और नीम की पत्तियां जलाने को कहा गया
Register For Event
विज्ञापन
छतरपुर के आसपास... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान से आईं टिड्डियां दिल्ली-एनसीआर व हरियाणा के कई इलाकों तक पहुंच गई हैं। पलवल की तरफ जा रहे टिड्डियों के बड़े दल में से एक छोटी सी टुकड़ी शनिवार को दिल्ली की तरफ मुड़ गई। दक्षिणी दिल्ली के असोला भाटी व छतरपुर के आसपास ये कीट दिखे। इसके मद्देनजर दो जिले हाई अलर्ट पर है।

विज्ञापन

 
सुबह गुरुग्राम में टिड्डियों के दस्तक के बाद दिल्ली सरकार ने तुरंत आपात बैठक बुलाई। दिल्ली के विकास मंत्री गोपाल राय ने एडवाइजरी जारी कर रसायन छिड़काव समेत सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, तेज आवाज में डीजे या गाने बजाने, पटाखे फोड़ने और नीम की पत्तियां जलाने व अग्निशमन विभाग को कीटनाशकों के छिड़काव को कहा गया। 

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने भी इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान के पायलटों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। यूपी, हरियाणा, राजस्थान समेत नौ राज्यों में अलर्ट जारी किया जा चुका है। दूसरी ओर, एनसीआर से होते हुए टिड्डियां तीन रास्तों से यूपी में प्रवेश कर गईं।
विज्ञापन


एक दल गुरुग्राम के बाद फरीदाबाद होते हुए पश्चिमी यूपी में प्रवेश कर गया। कृषि मंत्रालय के मुताबिक, दूसरे टिड्डी दल ने दौलताबाद होते हुए गुरुग्राम, फरीदाबाद के रास्ते यूपी में प्रवेश किया। तीसरा दल भी पलवल के रास्ते यूपी पहुंचा। 

दिन ढलने पर कंट्रोल ऑपरेशन
केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने राजस्थान से विशेषज्ञ टीमों को हरियाणा व यूपी भेजने का फैसला किया है। मंत्रालय ने कहा, टिड्डी दल शाम होते ही एक जगह बैठ जाते हैं। टीमें इनका पता लगा रही हैं। दिन ढलने के बाद बड़े स्तर पर कंट्रोल ऑपरेशन शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें