फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामिया: मेस के खाने में निकला कीड़ा तो छात्राओं ने किया जमकर विरोध, प्रशासन ने प्रदर्शन को बताया साजिश

Sat, 12 Sep 2026 06:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

आश्वासन देने के बाद भी मांगें नहीं माने जाने पर छात्रों ने शुक्रवार रात को भी धरना प्रदर्शन जारी रखा। 
Register For Event
विज्ञापन
प्रदर्शन करती छात्राएं... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के जम्मू एंड कश्मीर गर्ल्स हॉस्टल के मेस के खाने में कीड़ा निकलने पर छात्राओं ने जमकर प्रदर्शन किया। आश्वासन देने के बाद भी मांगें नहीं माने जाने पर छात्रों ने शुक्रवार रात को भी धरना प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने खाने की गुणवत्ता सुधारने से लेकर मेस वेंडर को बदलने समेत कई मुद्दे उठाए। 

विज्ञापन

विज्ञापन

इस दौरान एनएसयूआई, आइसा समेत कई छात्र संगठनों के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। हालांकि जामिया प्रशासन द्वारा वेंडर बदलने समेत दूसरी मांगों पर सहमति जताए जाने के बाद तड़के तीन बजे छात्राओं ने प्रदर्शन खत्म किया। प्रदर्शनकारी छात्राओं का आरोप है कि उन्हें मेस के खाने में लगातार मक्खियां, कीड़े और अन्य कीट मिल रहे हैं। 

छात्र संगठन आइसा ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ लापरवाही बरती जा रही है। छात्र लंबे समय से मेस संचालक के खिलाफ शिकायत और विरोध कर रहे हैं, लेकिन जामिया प्रशासन 2023 से उसी वेंडर को बार-बार ठेका दे रहा है। आरोप है कि शिकायतकर्ता छात्राओं को वार्डन ने कथित तौर पर परेशान और निशाना भी बनाया।

जामिया अधिकारी बोले, प्रदर्शन किसी साजिश का हिस्सा
इस प्रदर्शन को लेकर जामिया के एक अधिकारी ने कहा कि दो दिन पहले ही चावल में कीड़ा मिलने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्रवाई के लिए उचित कदम उठाए थे। अब अचानक से छात्राओं का प्रदर्शन समझ नहीं आ रहा। उन्होंने इसे किसी साजिश का हिस्सा बताया। अधिकारी ने कहा कि दिल्ली में एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। ऐसे में जामिया की छवि को खराब करने का यह प्रयास है। इसके अलावा हॉस्टल की मेस कमेटी में छात्र होते हैं। उनके द्वारा ही रोजाना खाने का मैन्यु तैयार किया जाता है। 

बता दें कि दो न पहले जामिप्रया शासन द्वारा मांगों पर सहमति जताने के बाद प्रदर्शन खत्म हो गया था। हालांकि छात्राओं का आरोप है कि सुबह के समय उन्हें भोजन मिलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लेकिन शुक्रवार का मांगें न मानने के बाद धरना फिर से शुरू कर दिया गया। 
विज्ञापन


मुख्य तीन मांगों को लेकर हुआ प्रदर्शन

  • मेस वेंडर के अनुबंध को तुरंत खत्म किया जाए
  • हॉस्टल में सिर्फ महिला कर्मचारियों की ही तैनाती हो
  • प्रदर्शनकारी छात्राओं को किसी प्रकार से परेशान न किया जाए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें