निगम के चीफ इंजीनियर और दो जेई की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। शाहजहांपुर के सांसद मिथिलेश कुमार ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पत्र लिखकर तीनों इंजीनियर पर ठेकेदारों से साठगांठ के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने इनके द्वारा कराए गए सभी कार्यों की गुणवत्ता की जांच का भी अनुरोध किया है। सांसद मिथिलेश कुमार ने प्रमुख सचिव नगर विकास, मंडलायुक्त और नगर आयुक्त को भी प्रकरण की जानकारी दी है।
सांसद ने अपने पत्र में कहा है कि जेई नानक चंद, और संजय गंगवार ठेकेदारों से मिलीभगत कर रहे हैं। उनके द्वारा कराए गए निर्माण कार्यों की जांच आईआईटी दिल्ली के एक्सपर्ट से कराई जाएं, ताकि इनके भ्रष्टाचार का पता लगाया जा सके।