फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहिणी जेल में मर्डर: वार्ड-3 में खूनी संघर्ष, तंबाकू के लिए कैदी को मार डाला; वारदात के पीछे इस गैंग का नाम

Mon, 21 Sep 2026 04:17 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मृतक प्रमोद जेल के अंदर तंबाकू बेचने का काम करता था। इस हत्या का आरोप भोला और मुकेश गैंग के सदस्यों पर लगा है। गैंग ने धारदार हत्या से वारदात को दिया अंजाम।
Register For Event
विज्ञापन
रोहिणी जेल में कैदी का कत्ल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की रोहिणी जेल के अंदर एक अंडरट्रायल कैदी की हत्या का मामला सामने आया है। आर्म्स एक्ट के मामले में जेल में बंद प्रमोद नामक कैदी की आपसी रंजिश के चलते हत्या कर दी गई है।

विज्ञापन

 

कैसे हुआ विवाद?
सूत्रों के मुताबिक, मृतक प्रमोद जेल के अंदर तंबाकू बेचने का काम करता था। आशंका जताई जा रही है कि इसी बात को लेकर कैदियों के बीच कहासुनी और विवाद हुआ था, जिसके बाद यह खौफनाक कदम उठाया गया।

आरोपियों पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जेल के अंदर साथी कैदियों भोला और मुकेश पर प्रमोद पर धारदार हथियार से हमला करने का गंभीर आरोप लगा है। हमले के बाद गंभीर रूप से घायल प्रमोद को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल के भीतर हुई इस वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

कारोबार को लेकर हुआ खूनी संघर्ष
एक जानकारी ये भी मिल रही है कि गैंग के बीच जेल के अंदर अवैध गतिविधियों और तंबाकू के कारोबार को लेकर आपसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस और जेल अधिकारियों ने मामला दर्ज कर लिया है और गहराई से जांच शुरू कर दी है कि जेल के अंदर यह वारदात कैसे हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें