फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम हिट एंड रन केस: पीड़ित सिया बोली- जातिवाद का बनाया जा रहा मुद्दा, हादसा किसी के भी साथ हो सकता था

Fri, 18 Sep 2026 01:28 PM IST
Akash Dubey एएनआई, दिल्ली

सार

हिट-एंड-रन पीड़िता सिया ने केस को जातिवाद से जोड़ने पर आपत्ति जताई। उन्हें न्यायपालिका पर भरोसा है। पिता रोशन चौहान ने महापंचायत को अपराध के खिलाफ लड़ाई बताया, कहा अपराधी की कोई जाति नहीं होती।
Register For Event
विज्ञापन
पीड़ित शिवानी उर्फ सिया - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के गोल्फ़ कोर्स रोड हिट-एंड-रन केस की पीड़िता सिया ने कहा, अब सोशल मीडिया पर यह पूरा नरेटिव बदलने की कोशिश की जा रही है। इसे जातिवाद का मुद्दा बनाया जा रहा है। यह गलत चीज है। मैं नहीं चाहती हूं कि इस केस को किसी जाति के साथ जोड़ा जाए। 

विज्ञापन


सिया ने कहा, यह हादसा किसी के भी साथ हो सकता था। आरोपी 2 दिन रिमांड पर रखा गया था और एसआईटी का गठन हुआ है। मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है कि वे इन्हें सजा देंगे और एक उदाहरण सेट करेंगे ताकि आगे किसी को कोई जान से मारने की कोशिश न कर पाए।

बैंसला के समर्थन में हो रही महापंचायत पर सिया के पिता का हमला
कल्याण बैंसला के समर्थन में हो रही महापंचायत पर, पीड़ित सिया के पिता रोशन चौहान ने कहा, यह किसी खास समुदाय की लड़ाई नहीं है। यह अपराध के खिलाफ लड़ाई है। अपराधी किसी भी समुदाय का हो सकता था। वह गुर्जर समुदाय, राजपूत समुदाय या भारत में कहीं से भी हो सकता था। अपराधी की कोई जाति नहीं होती। मुझे नहीं पता कि वे किस मुद्दे पर महापंचायत कर रहे हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें