फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तकनीकी शिक्षा से संवरेंगे युवा, निशुल्क मिलेगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मौजाबाद आईटीआई में 2 से 15 जून तक कर सकेंगे आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मौजाबाद में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संस्थान में 2 से 15 जून तक आवेदन किए जा सकेंगे। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं। संस्थान में इस बार छात्रों को पूरी तरह निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

सरकार की योजना के तहत किसी भी छात्र से ट्यूशन फीस नहीं ली जाएगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को भी तकनीकी शिक्षा का लाभ मिल सकेगा। आईटीआई मौजाबाद में इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, वेल्डर, फिटर, मशीनिस्ट, टर्नर, सोलर टेक्नीशियन, लिफ्ट एंड एस्केलेटर और स्विंग टेक्नोलॉजी जैसे ट्रेड्स में प्रवेश दिए जाएंगे। संस्थान प्रबंधन के अनुसार इन कोर्सों की उद्योगों में अच्छी मांग है और प्रशिक्षण के बाद युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिलते हैं। अधिकारियों ने बताया कि आईटीआई पास विद्यार्थियों को निजी कंपनियों के अलावा रेलवे, मेट्रो, बिजली विभाग और डिफेंस सेक्टर में भी रोजगार के अवसर मिलते हैं। वहीं अग्निवीर टेक्निकल भर्ती में भी बोनस अंकों का लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें