नूंह। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य में खेल विभाग हरियाणा और हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में जिला नूंह के विभिन्न खेल स्टेडियमों और खेल नर्सरियों में 5 दिवसीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 2 मई से 30 मई 2026 तक चरणबद्ध तरीके से संचालित होंगे।
कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी भूपण कुमार ने बताया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों और आमजन को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी खेल परिसरों में योग प्रशिक्षण की आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। उन्होंने खिलाड़ियों, युवाओं और आम नागरिकों से अपील की कि वे अपने नजदीकी खेल स्टेडियम या खेल नर्सरी में पहुंचकर योग प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लें और योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। संवाद