फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में हादसा: 19वीं मंजिल से गिरे दो मजदूर, बिहार के दिलखुश की मौत; बंगाल का वासुदेव के साथ हुआ करिश्मा

Sat, 19 Sep 2026 04:01 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

मृतक की पहचान 19 वर्षीय मजदूर दिलखुश के रूप में हुई है, जो बिहार के कटिहार का रहने वाला था और घायल पश्चिम बंगाल निवासी वासुदेव है। 
Register For Event
विज्ञापन
19वीं मंजिल से गिरा मजदूर, मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम सेक्टर 113 में निर्माणाधीन एम3एम बिल्डर के स्मार्टवर्ल्ड प्रोजेक्ट पर एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां 19वीं मंजिल पर काम कर रहे दो मजदूर अचानक नीचे गिर गए। इस दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर बीच के एक फ्लोर पर अटक जाने के कारण बाल-बाल बच गया, हालांकि उसे गंभीर चोटें आई हैं।

विज्ञापन




 

मृतक बिहार का रहने वाला था
मृतक की पहचान 19 वर्षीय दिलखुश के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के कटिहार का रहने वाला था। वहीं, घायल मजदूर वासुदेव पश्चिम बंगाल का निवासी है। इस घटना के बाद निर्माण स्थल पर भारी हंगामा मच गया।

श्रमिकों ने की अधिकारियों की पिटाई
गुस्साए श्रमिकों ने कंपनी प्रबंधन और अधिकारियों पर सुरक्षा नियमों में गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उग्र भीड़ ने मौके पर मौजूद अधिकारियों की जमकर पिटाई कर दी, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 
विज्ञापन

पुलिस ने संभाली स्थिति
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें