फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वंदे भारत की चपेट में आने से दो श्रमिकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी रोड रेलवे स्टेशन के यार्ड के पास हादसा
विज्ञापन

चंडीगढ़ से अजमेर जा रही गाड़ी, एक की पहचान नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। चंडीगढ़ से अजमेर जा रही वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से सोमवार रात दो श्रमिकों की मौत हो गई। यह हादसा पटौदी रोड रेलवे स्टेशन के यार्ड के पास हुआ, जब दोनों रेलवे लाइन पार कर रहे थे। मृतकों में से एक की पहचान 45 साल के श्याम सिंह निवासी गांव गढ़ी खुडाना, जिला महेंद्रगढ़ के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वंदे भारत ट्रेन जब पटौदी रोड स्टेशन से गुजर रही थी उसी समय दोनों श्रमिक रेलवे लाइन पार करने की कोशिश में थे। ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी कि उन्हें बचने का कोई मौका तक नहीं मिला। कुछ ही पलों में दोनों की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने तुरंत जीआरपी को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी जांच अधिकारी योगेश ने बताया कि मामले की जांच जारी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों व्यक्ति पास में ही मजदूरी का काम करके वापस अपने घर जा रहे थे। पटरी पार करने के समय ध्यान न होने के कारण दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। हम पता लगाने की कोशिश कर रहे कि यह हादसा कैसे हुआ और क्या इसमें लापरवाही का कोई पहलू तो शामिल नहीं। हम अभी स्थानीय लोगों और रेलवे कर्मचारियों से बातचीत कर पूरी जानकारी जुटा रहे हैं। दूसरे मृतक की पहचान के लिए प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें