बादशाहपुर। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर शुरू हुए सूर्य नमस्कार अभियान के तहत रिक्रुट प्रशिक्षण केंद्र भौंडसी में सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया गया। यह अभियान 12 जनवरी से 12 फरवरी को महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती पर समापन होगा। आयुष विभाग गुरुग्राम की योग आचार्या गीता सैनी ने प्रशिक्षुओं को प्रमाणासन, हस्तउत्थानासन, हस्तपादासन, अश्वसंछालनासन, दंडासन, अष्टांगासन, भुजंगासन जैसे आसनों के साथ पूर्ण सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया। सैनी ने बताया कि सूर्य नमस्कार संपूर्ण शरीर का व्यायाम है। इसके रोजाना अभ्यास से शरीर निरोगी और ओजपूर्ण बनता है। संवाद