गुरुग्राम। गुरुग्राम जिला न्यायालय परिसर स्थित विकास सदन में 18 जुलाई को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स (एनआई) से संबंधित मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत आयोजित की जाएगी। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण निशा ने बताया कि लोक अदालत का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरेंद्र सुरा के मार्गदर्शन में किया जाएगा। ब्यूरो