फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शिकोहपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में नूंह जिले के तावडू और इंद्री ब्लॉक की महिलाओं के लिए तीन दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में नूंह जिले के आटा और गगजाका गांवों की कुल 75 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान लाभार्थी महिलाओं को पोषक अनाज (मिलेट्स) जैसे बाजरा और ज्वार से विभिन्न स्वास्थ्यवर्धक और स्वादिष्ट बेकरी उत्पाद बनाने की व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को मूल्य संवर्धन के माध्यम से स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए प्रेरित करना और उनकी आजीविका को सुदृढ़ बनाना था। परियोजना के प्रधान अन्वेषक एवं प्रधान वैज्ञानिक डॉ. जाकिर हुसैन, सह-प्रधान अन्वेषक डॉ. शिव कुमार यादव और डॉ. संगीता यादव ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का संयोजन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें