पुन्हाना। रामनवमी के अवसर पर शहर में 26 मार्च को रामनवमी मेला कमेटी की ओर से भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और शहरवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। रामनवमी मेला कमेटी के प्रधान अमित गोयल उर्फ बॉबी ने बताया कि इस बार आयोजन को पहले से अधिक भव्य और आकर्षक बनाने का प्रयास किया गया है।
उन्होंने बताया कि मेले में एक दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां शामिल होंगी। इसके साथ ही तीन बैंड पार्टियां और चार बंचारी नगाड़ा पार्टियां पूरे आयोजन में विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। मेले में अघोरी नृत्य भी प्रस्तुत किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण का केंद्र होगा। बच्चों और युवाओं के मनोरंजन के लिए बाहुबली हनुमान, भालू, गोरिल्ला और हास्य कलाकारों की प्रस्तुतियां भी रखी गई हैं, जिससे मेले में आने वाले लोगों को भरपूर मनोरंजन मिल सके। संवाद