फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कॉलेजों में सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन स्नातक कोर्सों के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की री-अपीयर परीक्षाएं हुईं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर के विभिन्न कॉलेजों में सेमेस्टर परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हो गई हैं। पहले दिन स्नातक कोर्सों के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की री-अपीयर परीक्षाएं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुईं।
द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. पुष्पा अंतिल ने बताया कि परीक्षाएं दो शिफ्टों में आयोजित की जा रही हैं। इसके साथ इग्नू की परीक्षाएं भी प्रारंभ हो चुकी हैं। कॉलेज में रेगुलर परीक्षाओं के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं जबकि इग्नू और स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडी इन टीचर एजुकेशन के लिए दो अलग परीक्षा केंद्र तैयार किए गए हैं। जिले के सेक्टर नौ काॅलेज, सेक्टर 14 काॅलेज समेत अन्य कालेजों में शांतिपूर्ण तरीके से पहले दिन परीक्षा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि परीक्षा शुरू होने से लगभग 15 मिनट पहले नोटिस बोर्ड पर रोल नंबर की सूची लगा दी गई, जिससे छात्रों को अपने कमरे और सीट की जानकारी आसानी से मिल सकी। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए सुरक्षा और अनुशासन की कड़ी व्यवस्था की गई। बाहरी व्यक्तियों का कैंपस में प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें