संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना स्थित ग्लोबल हाइट्स सोसायटी के भूतल परिसर में बारिश होने से जलभराव हो गया। यहां बिजली कंट्रोल केंद्र से करंट फैलने का खतरा बना हुआ है। ऐसा होने से सोसायटी के लोग घरों में ही कैद होने को मजबूर हो गए हैं। वहीं सोसायटी प्रबंधन ने अभी तक जलभराव की समस्या से निजात के लिए कुछ नहीं किया है। इससे सोसायटी के लोगों में भारी रोष है।
मूसलाधार बारिश के कारण सेक्टर-33 में स्थित ग्लोबल हाइट्स सोसायटी का परिसर पानी से भर गया। सोसायटी में बने वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम ने पानी के भारी दवाब के कारण कार्य करना बंद कर दिया है। सोसायटी के भूतल पर बने पावर हाउस में पानी जमा होने से बिजली सप्लाई ठप होने खतरा बना हुआ है।