फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उभरते खिलाड़ी : राज्य स्तर पर जीत की तैयारी कर रहे आरव

विज्ञापन
आरव। उभरते खिलाड़ी के लिए
विज्ञापन
जिले के 11 वर्षीय रोलबॉल खिलाड़ी आरव मुकुंद अपनी प्रतिभा और मेहनत से पहचान बना रहे हैं। शालोम प्रेसिडेंसी स्कूल की सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले आरव जिला स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। अब वह राज्य स्तर की प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। आरव पिछले चार वर्षों से गुरुग्राम रोलर स्केटिंग अकादमी में कोच अजय सिंह के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर रहे हैं। अभ्यास के दौरान वह फिटनेस, गति और खेल की तकनीक पर विशेष ध्यान देते हैं। उनका लक्ष्य राज्य स्तर की प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर पदक जीतना है। आरव के पिता रविकांत और मां शर्मिला ने बताया कि बेटे की खेल के प्रति लगन देखकर उन्हें गर्व है। परिवार उसकी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग कर रहा है। उन्होंने कहा कि आरव आने वाले समय में राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेगा। कोच अजय सिंह ने बताया कि आरव मेहनती और अनुशासित खिलाड़ी है। वह नियमित अभ्यास करता है और लगातार अपने खेल में सुधार कर रहा है। उन्हें उम्मीद है कि आरव राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें