गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-2 में पीएनजी लाइन का काम मंगलवार को शुरू हुआ। वार्ड पार्षद ज्योत्सना विपिन यादव और स्थानीय निवासियों ने नारियल तोड़ कर इस कार्य का शुभारंभ किया। निवासियों ने इस मौके पर काफी खुशी व्यक्त की। हरियाणा सिटी गैस के अधिकारी भी इस मौके पर मौजूद रहे। डीएलएफ फेज -2 में करीब 7500 घर है, जहां पीएनजी का कनेक्शन लोगों को मिलना है। अधिकारियों ने बताया कि यहां पूरे इलाके में लाइन बिछाने में अधिकतम छह महीने का समय लगेगा। संवाद