गुरुग्राम। स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयुष विभाग और हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) मानेसर परिसर में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उपायुक्त अजय कुमार के मार्गदर्शन और जिला आयुष अधिकारी डॉ. मंजू बांगड़ के निर्देशानुसार संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सीआईएसएफ के अधिकारियों, जवानों और कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक भाग लिया। सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार का अभ्यास कर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई। इस अवसर पर उपस्थित योग प्रशिक्षकों ने सूर्य नमस्कार की सही विधि, क्रम की जानकारी देते हुए इसके शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। संवाद