फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सरसों की खरीद शुरू, एक अप्रैल से गेहूं की खरीद होगी प्रारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सरसों व गेहूं खरीद प्रबंधन को लेकर डीसी अजय कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में हुई इस बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि मंडियों में किसानों को फसल बिक्री के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि जिले में 28 मार्च से सरसों की खरीद शुरू हो चुकी है, जबकि एक अप्रैल से गेहूं की खरीद प्रारंभ होगी। बैठक में पिछले सीजन की आवक और इस बार की संभावित आवक की समीक्षा करते हुए डीसी ने कहा कि मंडियों में बिजली, पानी, शौचालय, टोकन व्यवस्था सहित सभी सुविधाएं सुचारू रहें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि फसल खरीद के साथ-साथ उसका समय पर उठान सुनिश्चित किया जाए। डीसी ने बारदाना, ट्रांसपोर्टेशन और गोदामों की पर्याप्त व्यवस्था रखने पर जोर दिया। आढ़तियों को तिरपाल, वजन उपकरण, लेबर और सिलाई मशीन उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत किसानों की फसल ही सरकारी खरीद में शामिल होगी। बैठक में बताया गया कि मंडियों में जियो-फेंसिंग और बायोमेट्रिक व्यवस्था पूरी कर ली गई है और किसानों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें