मानेसर। आईएमटी मानेसर में सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अब प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। यह काम गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की ओर से किया जा रहा है। आईएमटी मानेसर एक बड़ा औद्योगिक क्षेत्र है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में कर्मचारी, कंपनियों के वाहन और अन्य लोग आते-जाते हैं। ऐसे में क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। सीसीटीवी कैमरे लगने के बाद सड़कों और सार्वजनिक जगहों पर होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। संवाद