फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिना गन कैसे होगी स्मॉग से जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
समय से खरीद ली जातीं तो बिगड़ते हालात पर नियंत्रण पाया जा सकता था
विज्ञापन


निगम ने समय से नहीं किए प्रदूषण पर नियंत्रण के उपाय
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मिला है 12 करोड़ रुपये का बजट
दिसंबर के पहले सप्ताह तक एंटी स्मॉग गन आने की संभावना

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। रोजाना बढ़ रहे प्रदूषण के स्तर के लिए नगर निगम प्रशासन भी जिम्मेदार है। दरअसल प्रदूषण नियंत्रण को लेकर नगर निगम को 12 करोड़ रुपये मिले हैं जिससे निगम को 10 एंटी स्मॉग गन खरीदनी हैं। विभाग का दावा है कि अलग-अलग तीन किस्तों में स्मॉग गन आएंगी। दिसंबर के पहले सप्ताह तक तीन खेप में इनके आने की संभावना है। नगर निगम किराये की स्मॉग गन से खानापूर्ति कर काम चला रहा है।

ऐसे में जनता को दिखाने व समझाने के लिए पानी के टैंकर से स्माॅग गन से सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। आलम यह है कि नगर निगम की लापरवाही का नतीजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। यदि समय से एंटी स्मॉग गन खरीद ली जातीं तो बिगड़ते हालात पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता था।
विज्ञापन

दिवाली के बाद से कई क्षेत्रों में प्रदूषण बढ़ गया है। रोज नागरिक अस्पताल की ओपीडी में सांस से परेशान लोग पहुंच रहे हैं। प्रदूषण बढ़ जाने से लोग निजी अस्पतालों में दाखिल हो रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि बुजुर्ग प्रदूषण से बचकर रहें।


निगरानी बढ़ाई, नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

निगम निगम की ओर से प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। ग्रेप -3 के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जा रही है। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि किसी भी प्रकार का खुले में कचरा जलाना, मलबा खुले में रखना या प्रदूषणकारी गतिविधियों को बढ़ावा देना दंडनीय अपराध है।



धूल-मिट्टी को हटाने का कार्य नियमित रूप से चल रहा

प्रदूषण नियंत्रण के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) द्वारा लागू ग्रेप-3 की पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगर निगम गुरुग्राम ने व्यापक स्तर पर कार्य शुरू कर दिया है। निगम की टीमें शहरभर में सक्रिय हैं और धूल व प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। शहर की सडक़ों से धूल-मिट्टी को हटाने का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है। मुख्य सडक़ों पर मैकेनाइज्ड स्वीपिंग मशीनें रात के समय सफाई कार्य कर रही हैं, जबकि दिन के समय टैंकरों के माध्यम से पानी का छिडकाव किया जा रहा है ताकि धूल उड़ने से रोकी जा सके। इसके साथ ही स्वच्छता और बागवानी शाखा की टीमें सडक़ किनारे पड़े कचरे, पत्तों व मलबे को उठाने में लगी हुई हैं।


नागरिकों से सहयोग की अपील

नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने नागरिकों से अपील की है कि वे पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें और ग्रेप के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। निगमायुक्त ने कहा कि स्वच्छ, हरित और प्रदूषण मुक्त गुरुग्राम बनाने के लिए प्रशासन और नागरिकों का संयुक्त प्रयास जरूरी है। नगर निगम गुरुग्राम का लक्ष्य है कि शहर को वायु प्रदूषण के प्रभाव से मुक्त किया जाए और स्वच्छ पर्यावरण सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए निगम लगातार निगरानी, सफाई और जन-जागरूकता की दिशा में कार्य कर रहा है।
विज्ञापन



स्गॉग गन खरीदने के लिए टेंंडर निकाला जा चुका है। कंपनी की ओर से तीन किस्तों में मशीन देने की बात कही गई है। पहली किस्त 25 नवंबर व आखिरी किस्त 7 दिसंबर तक आ जाएगी।
- संदीप धुधवाल, कार्यकारी अभियांता, नगर निगम, गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें