फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: यूजीसी नेट से तारीख टकराव पर गुरुग्राम विवि ने परीक्षा पुनर्निधारित की

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। यूजीसी नेट की तारीख से टकराव को देखते हुए गुरुग्राम विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन को विद्यार्थियों की ओर से लगातार अनुरोध प्राप्त हो रहे थे, जिसके बाद सक्षम प्राधिकारी ने इस संबंध में निर्णय लिया। जारी पत्र में बताया गया है कि एमएससी साइकोलॉजी की परीक्षा पहले 2 जनवरी 2026 को प्रस्तावित थी, लेकिन यूजीसी नेट के कारण अब इसे 6 जनवरी 2026 (सुबह सत्र) को आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि वे दोनों परीक्षाओं में बिना किसी बाधा के शामिल हो सकें। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से अनुरोध किया है कि वे संशोधित परीक्षा कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक देखें और उसी के अनुसार अपनी तैयारी करें। यह आदेश सहायक कुलसचिव की ओर से परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी किया गया है।
पुनर्निधारित तिथि

कोर्स विषय



एमए उर्दू
एमए अंग्रेजी

एमएससी कंप्यूटर साइंस

एमसीए डेटा कम्युनिकेशन एवं कंप्यूटर नेटवर्क
एमएससी साइकोलॉजी साइको-डायग्नोस्टिक एंड प्रैक्टिकल
(नोट- यह सभी तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं 6 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएंगी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें