फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पुलिसकर्मी निलंबित: MP से गुरुग्राम लाते समय हिरासत से बाप-बेटा फरार, विभागीय जांच के निर्देश

Fri, 03 Jul 2026 11:22 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

पुलिस हिरासत से आरोपी बाप-बेटे के फरार होने के मामले में पुलिस आयुक्त सिबाश कविराज ने सख्ती दिखाई। ड्यूटी में लापरवाही के कारण सेक्टर-14 थाने के दो पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया गया है।
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मंदसौर में पुलिस की हिरासत से आरोपी बाप-बेटे के फरार होने मामले में पुलिस आयुक्त सिबाश कविराज ने सख्ती दिखाई है। ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर सेक्टर-14 थाने के दो पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, थाना प्रभारी और मुंशी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए हैं। मामले में शिकायतकर्ता के निजी वाहन का इस्तेमाल किए जाने को भी गंभीर लापरवाही माना गया है।

विज्ञापन


पुलिस जांच के अनुसार सेक्टर-14 थाना में 17 जनवरी 2026 को बीएनएस की धारा 316(2) के तहत दर्ज एक मामले में पुलिस टीम आरोपी प्रकाश रज्जाक को गिरफ्तार करने के लिए मध्य प्रदेश गई थी। पुलिस टीम शिकायतकर्ता के निजी वाहन से आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ और कार्रवाई के लिए गुरुग्राम वापस ला रही थी।

गाड़ी में आरोपी के साथ आरोपी का पिता भी था। एक जुलाई को मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के गरोठ कस्बे में पेट्रोल पंप पर वाहन में ईंधन भरवाया जा रहा था। इसी दौरान आरोपी प्रकाश रज्जाक अपने पिता के साथ शिकायतकर्ता की कार लेकर मौके से फरार हो गया। बाद में दोनों आरोपी कुछ दूरी पर पुलिसकर्मी की कार को छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


पुलिस हिरासत से दो आरोपियों के फरार होने मामले में दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें