फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: नाले में मिली युवक की लाश, शव पर डाला गया था नमक; संभल से यहां क्यों आया था नईम?

Mon, 23 Nov 2026 11:10 PM IST
विकास कुमार पीटीआई, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम के सेक्टर 63 में मूंगफली का कारोबार करने वाले संभल निवासी 25 वर्षीय नईम का शव लापता होने के 16 दिन बाद सीवर पिट में मिला। पुलिस को गला घोंटकर हत्या की आशंका है। शव पर नमक छिड़का गया था। परिवार ने कारोबारी साझेदार पर संदेह जताया है। पुलिस सीसीटीवी और कॉल रिकॉर्ड खंगाल रही है।
Register For Event
विज्ञापन
नाले में मिली युवक की लाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम में एक सीवर पिट में एक युवक का शव मिलने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों को आशंका है कि युवक की मौत गला घोंटने से हुई है। शव पर सबूत मिटाने के लिए नमक छिड़का गया था।

विज्ञापन
Trending Videos

यूपी के संभल का रहने वाला था नईम
पुलिस के अनुसार, 25 वर्षीय नईम उत्तर प्रदेश के संभल जिले का निवासी था। वह 6 नवंबर को लापता हो गया था और 16 दिन बाद रविवार को उसका शव मिला। प्रारंभिक जांच में नईम की हत्या का संकेत मिला है। उसकी गर्दन पर गहरे निशान गला घोंटने की ओर इशारा करते हैं।

मूंगफली का कारोबारी था नईम
अपराध स्थल से एक कपड़ा भी बरामद हुआ है। संदेह है कि इसी कपड़े का इस्तेमाल गला घोंटने के लिए किया गया था। हालांकि, मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। नईम गुरुग्राम के सेक्टर 63 में मूंगफली का कारोबार करता था।

परिवार को हत्या का संदेह
नईम के परिवार ने उसकी हत्या के लिए उसके कारोबार के साझेदार पर संदेह जताया है। मृतक के भाई हनीफ की शिकायत पर सोमवार को शव की पहचान के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। परिवार के अनुसार, नईम के लापता होने के बाद उसके भाई और अन्य सदस्यों ने काफी तलाश की थी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन

दिल्ली में मिली आखिरी लोकेशन
हनीफ ने बताया कि नईम के एक सहयोगी ने परिवार को सूचित किया था कि नईम किसी काम से दिल्ली गया था। पुलिस की तकनीकी जांच में भी नईम के मोबाइल की आखिरी लोकेशन दिल्ली में पाई गई। वर्तमान में, पुलिस मृतक के साझेदार से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज और कॉल रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें