फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हाई-टेंशन टावर को शिफ्ट करने में जीएमडीए की मास्टर ड्रेन टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
-जीएमडीए ने एचवीपीएन को बरसाती ड्रेन ठीक कराने को कहा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। ग्लोबल सिटी प्रोजेक्ट के पास 400 केवी दौलताबाद और 400 केवी बामनौली-तुगलकाबाद लाइन के एक हिस्से को शिफ्ट करने के दौरान गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की मास्टर स्टॉर्म वाटर ड्रेन टूट गई। जीएमडीए हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड से ड्रेन ठीक करने को कहा है। जीएमडीए के एसडीओ रिपोर्ट के अनुसार कार्य के दौरान ड्रेन को हटा दिया गया है और ठीक नहीं कराया गया है। जीएमडीए बिजली निगम से मास्टर स्टॉर्म वॉटर ड्रेन की तुरंत मरम्मत कराने को कहा है। जीएमडीए के अनुसार आने वाले मानसून सीजन को देखते हुए ड्रेन बहुत जरूरी है ताकि आस-पास के सेक्टरों/गांवों में पानी जमा न हो। इसलिए बारिश के मौसम में पानी निकलने की किसी भी मुश्किल से बचने के लिए तुरंत ठीक कराने को कहा गया है। जीएमडी के कार्यकारी अभियंता विक्रम सिंह ने कहा कि एचवीपीएन को जल्द ठीक कराने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि जीएमडीए बारिश में पानी निकासी के इंतजामों को बेहतर करने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें