गुरुग्राम। 17 साल से चोरी के मामले में भगोड़ा घोषित आरोपी को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के भरतपुर जिले के इमरत उर्फ मूबिन के रूप में हुई है। आरोपी को पीओ स्टाफ मुख्यालय की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ 2001 में डीएलएफ फेज-दो थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया था। संवाद