फर्रुखनगर। द्रोणाचार्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खंड शिक्षा अधिकारी रणधीर सिंह के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में हर्ष, सम्मान और भावनाओं का सुंदर संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक सरकारी व निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, संस्था प्रमुख, समाजसेवी और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। अतिथियों ने रणधीर सिंह को शॉल, स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के पूर्व प्रधान एवं राजकीय उच्च विद्यालय बिलासपुर में कार्यरत हेडमास्टर सुभाष चंद्र यादव 32 वर्षों की सेवा पूर्ण करने के बाद शिक्षा विभाग से सेवानिवृत हो गए। इस अवसर पर विद्यालय में भव्य सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी गुरुग्राम कैप्टन इंदु बोकन कसाना रहीं। संवाद